ABC News: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच को चल रहे विवाद के बीच पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन खफा हैं. कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिजनों ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं.
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिजनों ने इसको लेकर नाराजगी जताई है. इसको लेकर शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने सवाल उठाए हैं. ऐशान्या ने कहा कि पहलगाम हमले के अभी केवल तीन ही महीने हुए हैं, इतनी जल्दी कोई कैसे इतनी बड़ी घटना को भुला सकता है. ऐशन्या द्विवेदी ने भारत-पाक मैच को मंजूरी देने पर सवाल उठाए हैं, साथ ही उन्होंने मैच के बॉयकॉट का भी ऐलान किया.

