ABC News: कानपुर में कोहना थानाक्षेत्र के पॉश इलाके तिलकनगर में देर रात हैंडलूम शोरूम में भीषण आग लग गई. शोरूम में हैंडीक्राफ्ट का सामान रखा होने से कुछ ही पलों में यह आग भयावह हो गई.
जब तक लोग कुछ समझ पाते, शोरूम में लगी आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं. इस पर आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड के कंट्रोल रूम में सूचना दी.
इसके बाद कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन को शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शोरूम ओनर मोहम्म्द जीशान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. शोरूम के अंदर रखे अग्निशमन के उपकरण भी आग में जल गए. उन्होंने बताया कि आग की वजह से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है. आग के दौरान अंदर से धमाके की भी आवाज सुनी गई.

