ABC News: अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में न केवल बल्लेबाजी की बल्कि शानदार फिफ्टी भी जड़ी. ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए दूसरे दिन मैदान पर आए. इस दौरान यहां पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन भी किया.

ऋषभ पंत अतिरिक्त स्कैन के बाद पंत अपने चोटिल पैर को सहारा देने के लिए ‘मून बूट’ (एक सुरक्षात्मक ऑर्थोपेडिक जूते) पहनकर स्टेडियम पहुंचे. हालांकि, वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. चोट के बावजूद जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए तो पूरी तरह से लय में दिखे. इस दौरान उन्होंने एक शानदार चौका और छक्का भी लगाया. इस दौरान ऋषभ पंत ने अपना पचासा भी पूरा किया.

पहले दिन चोटिल हुए थे पंत
पहली पारी में पंत 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब रिवर्स स्वीप के प्रयास में गेंद आकर उनके पैर पर लगी. भारतीय पारी के 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर पर लगी. इसके बाद वह जमीन पर ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे थे. फीजियो के आने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे थे. फिर उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह चल नहीं सके. फिर उन्हें एंबुलेंस में ले जाया गया. पंत के दाहिने पैर से खून रिसता हुआ देखा गया, साथ ही शरीर के उस हिस्से में काफी सूजन भी थी.

