ABC News: फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की कहानी के साथ ही दोनों लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है. इस लव स्टोरी फिल्म को देखने वाले लोगों को रिएक्शन काफी पॉजिटिव मिल रहा है और कमाई के आंकड़े भी इसके अच्छे होने का सबूत दे रहे हैं.

‘सैयारा’ अहान पांडे की पहली और अनीत पड्डा की दूसरी फिल्म है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन कितनी है. अनीत पड्डा का जन्म साल 2002 में अमृतसर में हुआ था. उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई अपने होमटाउन से ही की. इसके आगे की पढ़ाई करने के लिए अनीत पड्डा ने देश की राजधानी की तरफ कदम बढ़ाए थे. अनीत पड्डा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है.

अनीत पड्डा का झुकाव शोबिज की दुनिया की तरफ हुआ तो उन्होंने इसमें ही अपना करियर बनाने की शुरुआत की है. अनीत पड्डा अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उनको एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग का भी शौक है. अनीत पड्डा कई विज्ञापनों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ उनकी डेब्यू मूवी नहीं है. उन्होंने इससे पहले साल 2022 में आई काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ काम किया था. अनीत पड्डा ने फिल्म में नंदिनी का रोल किया था.

अनीत पड्डा फिल्म ‘सैयारा’ में लोगों को बीच छाई हैं. अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ से पहले फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के अलावा वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राय’ में भी काम किया है. अनीत पड्डा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अनीत पड्डा भले ही अपने इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग वीकेंड पर 84 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है. फिल्म ‘सैयारा’ का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है.

