ABC News: इंडोनेशिया के समंदर में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. ‘KM Barcelona VA’ नाम के एक जहाज में भीषण आग लग गई. जिस समय यह घटना घटी जहाज पर उस समय 280 से ज्यादा यात्री सवार थे. आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए समंदर में कूदना पड़ा. घटना उत्तर सुलावेसी (North Sulawesi) के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुई.
#BREAKING
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) July 20, 2025
Passengers jump overboard as massive fire engulfs ferry in Indonesia
Terrifying scenes from Indonesia after a fire broke out on the KM Barcelona VA passenger ship near Talise Island, North Sulawesi
Over 280 people onboard, panic-stricken passengers some with children… pic.twitter.com/wwKOHlAz6z
इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग घबराए हुए हैं. कुछ बच्चे और महिलाएं भी हैं, जो लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूदते नजर आते हैं. कई यात्री चीखते-चिल्लाते नजर आए, वहीं कुछ स्टाफ मेंबर लोगों को लाइफ जैकेट पहनाने में मदद कर रहे थे. भीषण आग के कारण कभी नीली और सफेद दिखने वाली ये फेरी देखते ही देखते काली राख में तब्दील हो गई. आग की लपटों में जहाज का ढांचा पूरी तरह झुलस गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 18 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू टीम लगातार बचाव में जुटी है.
Horror At Sea: A fire broke out on the KM Barcelona VA ferry off the coast of North Sulawesi, Indonesia, forcing passengers to leap into the sea!
— John Cremeans (@JohnCremeansX) July 20, 2025
📡 What We Know: The fire broke out around 1:30 p.m. local time today on the KM Barcelona VA ferry off the coast of North Sulawesi,… pic.twitter.com/1T69ovmnDu
KM Barcelona III, KM Venecian और KM Cantika Lestari 9F नामक तीन बड़े जहाजों को तुरंत मौके पर भेजा गया. इसके साथ ही स्थानीय मछुआरे और लोग भी अपनी नावों से बचाव में जुट गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक-एक करके लोग समंदर में छलांग लगा रहे हैं. एक बचाए गए यात्री को जलती हुई फेरी को देखते हुए भावुक होते भी देखा गया. फेरी के ढांचे की मेटल रॉड्स तक बाहर निकल आई हैं. इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

