ABC News: दिल्ली से अगवा किया गया 9वीं के छात्र को जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल में बरामद किया है. बताया जा रहा है कि अगवा छात्र एक वृद्ध महिला के साथ हमीरपुर जा रहा था. जहां उसकी दादी रहती हैं. वहीं, छात्र के अगवा होने के बाद उसके परिजनों ने एक नंबर पर 50 हजार रूपए की फिरौती भी ट्रांसफर की है.
बताया जा रहा है कि छात्र के पिता ने कल शाम दिल्ली में छात्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पिता ने बेटे के मोबाइल से फिरौती मांगे जाने की बात भी कही थी. जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए थे. लेकिन इसके बाद एक लाख रुपए और मांगे जा रहे थे. जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले प्रयागराज से छात्र के अपहरण की सूचना मिली थी, जिस पर प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक चेकिंग लगाई गई थी.
इसके बाद देर रात बालक को प्लेटफार्म एक से बरामद कर लिया. सीओ जीआरपी डीके सिंह ने बताया कि दिल्ली में बालक के अपहरण का मुकदमा कारवाल नगर थाने में दर्ज कराया गया था. बच्चे की लोकेशन कानपुर की तरफ दिख रही थी. दिल्ली पुलिस ने पहले इटावा के आसपास बच्चे की लोकेेशन की सूचना दी थी. जीआरपी पुलिस ने तुरंत ही बच्चों के पास मिले मोबाइल से अपने मोबाइल पर कॉल किया तभी पता चला कि यह नंबर वही है, जो ट्रेस पर लगाया गया है और यह बच्चा भी वही था. इसके बाद संदिग्ध महिला और बच्चे को जीआरपी थाने लाया गया. बाद में दिल्ली पुलिस पहुंची और बच्चे को लेकर रवाना हो गई.

