ABC News: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जब से अनाउंसमेंट हुई तब से चर्चा में बनी हुई है. अब एक्टर के 40वें बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टार्स की झलक देखने को मिलने रही है. फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में रणवीर सिंह का धांसू और खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है जो फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है.
फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. इस तरह से एक्टर के जन्मदिन पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस को बड़ा तोहफा मिला है. गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे और इसके बाद से कयासबाजी हो रही थी कि 6 जुलाई को फैंस को सरप्राइज मिलने वाला है.रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर 12:12 लिखा था. इसके बाद एक्टर के फैंस का मानना था कि इस टाइम पर कुछ बड़ा होने वाला है. रणवीर सिंह ने 6 जुलाई यानी आज 12:12 बजे अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर शेयर किया है. इस टीजर में रणवीर सिंह का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है. उनके बड़े बाल और दाढ़ी के साथ आंखों में गुस्सा और खून से सने हाथ लोगों के दिल की धड़कन बना रहे हैं. रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर कर बताया है कि फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के टीजर को देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ‘तबाही आने वाली है.’ एक फैन ने लिखा है, ‘क्या बवाल चीज बना दिया बाबा.’ एक फैन ने लिखा है, ‘क्या कमबैक है.’ एक फैन ने लिखा है, ‘धुरंधर की एंट्री हो चुकी है.’ बताते चलें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं.

