ABC News: कानपुर में रविवार के बाद सोमवार को भी हुई झमाझम बारिश से कई जगह सड़कों पर जलभराव देखा गया. बारिश की वजह से तापमान तो नीचे आ गया लेकिन अब इसका असर शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़कों पर दिख रहा है.
ब्रह्मनगर चौराहे पर धंसा डॉट नाला, 10 फीट सड़क धंसकी
बारिश के बाद देर रात ब्रह्मनगर चौराहे पर करीब 10 फीट का गड्ढा हो गया. आशंका जताई जा रही है कि यहां पर जमीन के नीचे से निकल रहा डॉट नाला धंस गया है. जिसकी वजह से चौराहे में सड़क धंस गई. सोमवार को नगर निगम ने यहां पर कार्य शुरू कराया जोकि बारिश की वजह से रोकना पड़ गया. इसके बाद बीच चौराहे पर लगे पेड़ भी यहां पर टूटकर गिर गए, जिसके बाद यहां पर बैरीकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया गया है. फिलहाल गड्ढे पर टूटे हुए गिर पड़े हुए हैं. शाम को यहां पर महापौर प्रमिला पांडेय ने भी जायजा लिया. महापौर ने बताया कि यहां पर केस्को की ओवरहेड लाइन भी जारी है, जिसको शिफ्ट किया जा रहा है. मंगलवार से सड़क खुदाई कर डॉट नाले की मरम्मत करायी जाएगी.
जवाहरनगर, स्वरूपनगर में भी धंसी सड़क
इसी तरह जवाहरनगर में अंध विद्यालय के गेट के सामने सड़क धंसने से 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया,,, स्थानीय लोगों ने ईंटें लगाकर इस क्षेत्र को सुरक्षित किया,, वहीं, स्वरूप नगर इलाके में सोमवार सुबह सड़क धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा हो गया,,, तीन स्थानों पर सड़क धंसने की जानकारी पर नगर निगम का अमला भी सक्रिय हो गया है.

