ABC News: जाजमऊ थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले कोचिंग संचालक ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के मुताबिक, कोचिंग संचालक काफी समय से मानसिक अवसाद की बीमारी से ग्रसित थे.

बताया जा रहा है कि डिफेंस कॉलोनी में रहने वले अजय साहू कोचिंग संचालक थे. परिजनों के मुताबिक, उन्होने कभी ऐसी बात नहीं की, जिससे कि पता चल सके कि वह आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकते हैं. रविवार सुबह रोज की तरह वह सोकर उठे और उसके कुछ देर बाद ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिजन काफी देर के बाद कमरे में पहुंचे तो उन्हें सुसाइड की जानकारी मिली, जिसके बाद तो वहां पर कोहराम मच गया. मृतक यहां पर अपनी मां के साथ रहता था. पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने मां का ख्याल रखने और खुद को हंसकर विदा करने की बात लिखी है. बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी मां के दुपट्टे का ही फंदा बनाकर फांसी लगाई, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
