ABC NEWS: कानपुर मेें स्वास्थ्य विभाग से विवादों का नाता थमने का नाम नहीं ले रहा है. कानपुर के जिला अस्पताल उर्सला में जरा सी बात पर डॉक्टर से सुपरवाइजर को जमकर पीटा. इस दौरान सुपरवाइजर हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन डॉक्टर ने उसकी एक नहीं सुनी. मारपीट की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सुपरवाइजर रविंद्र का कहना है कि रात में वह सफाई कर्मचारियों से परिसर में सफाई करा रहा था. इसी तरह यहां से डॉक्टर वीकेएस कटियार निकलने लगे. जिस पर उसने आगे वॉशिंग पाउडर पड़ा होने की जानकारी देते हुए आगे न जाने को कहा. आरोप है कि इतनी सी बात में डॉक्टर कटियार भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. सीसीटीवी वीडियो में भी देखा जा सकता है कि डॉक्टर यहां पर सुपरवाइजर से किस तरह से मारपीट कर रहे हैं.
इस दौरान डॉक्टर ने एक मिनट में करीब एक दर्जन थप्पड़ मारे. पीड़ित का कहना है कि उर्सला के डायरेक्टर को सूचना देने के साथ कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है.सीएमओ डॉ. उदयनाथ का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी.

