ABC News: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा जड़ा. इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त दूसरे भारतीय ओपनर बन गए.

33 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 87 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 42 रन बनाए थे. अपने टेस्ट करियर के 18वें अर्धशतक के साथ केएल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त दूसरे भारतीय ओपनर बन गए. इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय की बराबरी कर ली. केएल राहुल ने नौ बार SENA देशों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय ने भी नौ-नौ बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है.
SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय ओपनर
19 – सुनील गावस्कर (57 पारी)
𝟵* – केएल राहुल(𝟰𝟮 पारी)
9 – वीरेंद्र सहवाग (49 पारी)
9 – मुरली विजय (42 पारी)

