ABC News: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है. दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की. इंग्लैंड में पहले टेस्ट में भारत के लिए यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.

इस दौरान, जायसवाल और राहुल ने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस जोड़ी ने सुनील गावस्कर और के. श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ 64 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. हालांकि, 91 के स्कोर पर ही केएल राहुल 42 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए. वहीं लीड्स में साल 2013 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम की ओपनिंग जोड़ी 50 से अधिक रनों की साझेदारी करने में कामयाब हो सकी है. इससे पहले साल 2013 में पीटर फुल्टन और हामिश रदरफोर्ड की जोड़ी ने इस मैदान पर 50 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 50 प्लस रनों की पार्टनरशिप देखने को मिली है. इससे पहले दोनों के बीच नवंबर 2024 में खेले गए पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच मुकाबले में पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी हुई थी. यशस्वी जायसवाल जहां पहली बार इंग्लैंड में कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं.

भारत के विदेशी दौरे के पहले टेस्ट की पहली पारी में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
283 मुरली विजय – शिखर धवन बांग्लादेश में 2015
160 वीरेंद्र सहवाग – आकाश चोपड़ा बनाम पाकिस्तान मुल्तान 2004
117 केएल राहुल – मयंक अग्रवाल बनाम दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2021
91 यशस्वी जायसवाल – केएल राहुल बनाम इंग्लैंड लीड्स 2025

