ABC News: इस्राइल ने ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा किया है. इस्राइल डिफेंस फोर्स ने मृतकों की सूची भी जारी की है. इसके अलावा एक वीडियो जारी कर इस्राइल ने ये समझाया है कि परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने के लिए ईरान में किन ठिकानों को निशाना बनाया गया है. आईडीएफ ने कहा है कि एक साथ हुए हमलों में 9 ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं.
🔴 ELIMINATED: 9 senior scientists and experts responsible for advancing the Iranian regime’s nuclear weapons program.
— Israel Defense Forces (@IDF) June 14, 2025
All of the eliminated scientists and experts, eliminated based on intelligence, were key factors in the development of Iranian nuclear weapons.
Their… pic.twitter.com/B33dGTyG1v
ये सभी लोग बम बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रहे थे और काफी आगे बढ़ चुके थे.आईडीएफ ने शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ हमले किए. ईरान के कई परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया. शुरुआती हमलों में ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. आईडीएफ ने इन वैज्ञानिकों के नाम भी जारी किए हैं. इस्राइली सेना के मुताबिक इन वैज्ञानिकों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई और बम बनाने के प्रयासों को भी आगे बढ़ाया.
मारे गए नौ ईरानी वैज्ञानिकों के नाम
फेरीदून अब्बासी, परमाणु इंजीनियरिंग विशेषज्ञ
मोहम्मद मेहदी तेहरांची, भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ
अकबर मोटालेबी जादेह, केमिकल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ
सईद बरजी, मैटेरियल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ
अमीर हसन फखाही, भौतिकी विशेषज्ञ
अब्द अल-हामिद मिनौशहर, रिएक्टर भौतिकी के विशेषज्ञ
मंसूर असगरी, भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ
अहमद रेजा जोलफागरी दरयानी, परमाणु इंजीनियरिंग विशेषज्ञ
अली बखौई कटिरीमी, यांत्रिकी विशेषज्ञ
बता दें कि ईरान पर हो रहे ताबड़तोड़ हमले 45 साल बाद की गई इस्राइल की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई हैं. इस संबंध में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर यह हमला उसे ऑपरेशन राइजिंग लॉयन (उभरता शेर अभियान) का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ईरान, इस्राइल के अस्तित्व के लिए खतरा है. ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस्राइल के इस हमले में रेवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख हुसैन सलामी का निधन हो गया. इसके अलावा तेहरान में कई रिहायशी इमारतों को भी निशाना बनाया गया। हमले में मारे जाने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं.

