ABC News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए. इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी. इसके चलते प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने हनुमानगढ़ी पर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को दर्शन पूजन कराया. इस दौरान हनुमान जी की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत भी किया. विराट और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के बारे में हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के श्रीमहंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास से बंद कमरे में मुलाकात की.

हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने कहा कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली धार्मिक प्रवृत्ति के हैं. दर्शन पूजन के बाद वह हनुमानगढ़ी की महिमा और अयोध्या की प्राचीनता के बारे में बातें कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी की प्राचीनता और पौराणिकता की भी जानकारी ली है. विराट कोहली का जादू शहर में क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है. बंगलूरू से लखनऊ शिफ्ट हुए मुकाबले में उम्मीद से कहीं ज्यादा दर्शक पहुंचे. महज दो दिन के भीतर ऑनलाइन टिकट बिकने शुरू हुए. देखते ही देखते मुकाबले वाले दिन 35 हजार से करीब दर्शकों अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

ऐसे में 27 मई को होने वाले मुकाबले में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नजर आएगा. टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा के बाद विराट की फैन फालोइंग बढ़ गई है, जो मुकाबले में पंत एंड कंपनी की मुश्किलें बढ़ा सकती है. हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में बंगलूरू का दिग्गज बल्लेबाज लय में दिखा. ऐसे में लखनऊ के खिलाफ विराट बड़ा अंतर पैदा कर सकते है. वे लखनऊ की कमजोर गेंदबाजी का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. शहर के सेंट्रम होटल में राॅयल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम ठहरी हुई हैं. किंग कोहली भी अपने परिवार के साथ यहां पर मौजूद रहे. विराट ने शनिवार को परिवार के साथ होटल में ही दिन गुजारा.

