ABC News: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर के लिए साल 2025 बेहद खास है. इस साल जाह्नवी कपूर ने कांस फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार डेब्यू कर डाला है. कुछ समय पहले ही जाह्नवी कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए फ्रांस पहुंची थीं.

जाते ही जाह्नवी कपूर ने अपने ग्लैमर का जलवा फैंस को दिखाया था. इसी बीच जाह्नवी कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतर गई हैं.

इस दौरान जाह्नवी कपूर ने पूरी महफिल ही लूट ली. अब जाह्नवी कपूर का कांस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जाह्नवी कपूर ने कांस में जाने के लिए पिंक लुक चुना है.

कांस में जाह्नवी कपूर बेबी पिंक कलर का कॉरसेट और साड़ी पहनकर पहुंची थीं. अपने लुक को चमकाने के लिए जाह्नवी कपूर ने पर्ल की ज्वैलरी कैरी की है. अपने कॉर्सेट को देसी लुक देने के लिए जाह्नवी कपूर ने अपने बाल बांधे और सिर पर घूंघट भी डाल दिया.

जाह्नवी कपूर का ये अंदाज अब लोगों के दिलों पर छुर्रियां चला रहा है. लोग जाह्नवी कपूर की तस्वीरों से नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं. लोगों ने तो जाह्नवी कपूर की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से करनी शुरू कर दी है. फैंस का कहना है कि जाह्नवी कपूर तस्वीरों में हूबहू अपनी मां की तरह नजर आ रही हैं.

अगर आज श्रीदेवी जिंदा होती तो जाह्नवी कपूर का ये अंदाज देखकर उनको बहुत खुशी होती. कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कटपेट पर जाते ही जाह्नवी कपूर ने मीडिया के आगे जमकर पोज दिए. इस दौरान जाह्नवी कपूर का कॉन्फिडेंस देखने लायक था. बता दें कि जाह्नवी कपूर ने तरुण तहिलियानी की डिजाइन की गई स्कर्ट कांस में पहनी है.

जाह्नवी कपूर के अलावा ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी कांस फिल्म फेस्टिवल में रंग जमाने पहुंचे हैं. हालांकि जाह्नवी कपूर ने इस समय सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके सनसनी मचा दी है. रेड कारपेट पर जाने से पहले जाह्नवी कपूर ने एक शानदार फोटोशूट भी करवाया है. इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर किसी मर्मेड की तरह पोज देती नजर आ रही हैं.

जाह्नवी कपूर का फोटोशूट देखकर फैंस की सांसें रुक गई हैं. कांस फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी कपूर के हाथ में बंधे काले धागे ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. लगता है जाह्नवी कपूर ने नजर से बचने के लिए हाथ में काला धागा पहना है.

