ABC News: मोस्ट अवेटिड फिल्म वॉर 2 का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है. जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन और ऋतिक रोशन एक बार फिर से रॉ एजेंट कबीर धारीवाल का किरदार अदा कर रहे हैं. टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को मेकर्स ने ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया है. फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस छोटे से टीजर में महज 15 सेकंड नजर आईं, लेकिन चंद सेकंड में उन्होंने जो धमाल मचाया है, उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.
कियारा आडवाणी मूवी में दीपिका पादुकोण के नक्शे कदम पर चलती हुई दिखाई दीं. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 में कियारा आडवाणी ने वाणी कपूर को रिप्लेस किया है। इस टीजर में उनकी छोटी सी झलक देखने को मिली, जिसमें वह ग्रीन रंग की बिकिनी में अपने परफेक्ट फिगर और कातिलाना लुक से फैंस को मदहोश करने में कामयाब रहीं. वीडियो में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन है. 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीज़र में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के ज़बरदस्त एक्शन सीन दिखाए गए हैं. थ्रिलर एक्शन टीज़र रिलीज़ होने के बावजूद, कियारा आडवाणी ने टीज़र में अपनी मात्र 2 सेकंड की मौजूदगी से टीज़र पर कब्ज़ा कर लिया और अब हर कोई कियारा के बिकिनी सीन के बारे में बात कर रहा है.

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. वॉर 2 के ट्रेलर की बात करें तो इसमें कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. अपने दो सेकंड की मौजूदगी में ही कियारा ने सबको चौंका दिया. एक सीन में कियारा बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे सीन में वो ऋतिक रोशन के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं. कियारा आडवाणी पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ काम कर रही हैं. ऋतिक इस फिल्म के हीरो हैं और जूनियर एनटीआर विलेन हैं. कियारा के किरदार के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है. ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया. तस्वीरों में रोशन के साथ जूनियर एनटीआर हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं.

ऋतिक ने कैप्शन दिया, “शांति खत्म, तूफान शुरू हो गया है. वॉर-2 का टीजर अब जारी! वॉर-2 14 अगस्त से सिनेमाघरों में, फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी. एनटीआर जूनियर ने लिखा: “फायर को दोगुना करें, रोष को दोगुना करें. अपनी साइड चुन लें. वॉर 2 का टीजर रिलीज हो गया है.

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ को हिंदी, तमिल और तेलुगू में 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो, एक्शन थ्रिलर “वॉर” का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने किया था.

