ABC News: कोविड 19 एक बार फिर सुर्खियों में है. हांगकांग में पिछले 10 हफ्तों में हर वीक कोविड केस 30 गुना से अधिक बढ़ गए हैं. लेकिन ये उछाल सिर्फ हांगकांग तक सीमित नहीं है. सिंगापुर में भी एक हफ्ते में करीब 30 फीसदी केस बढ़े हैं. चीन और थाईलैंड से भी कोविड के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.

एशिया के सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. इन देशों में नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है. सिंगापुर में 1 मई से 19 मई के बीच 3000 मरीज सामने आए हैं. अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक ये संख्या 11,100 थी. यहां मामलों में 28% का इजाफा हुआ है. हॉन्गकॉन्ग में जनवरी से अब तक 81 मामले सामने आए हैं. इनमें से 30 की मौत हो चुकी है. चीन और थाईलैंड में भी अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, यहां मरीजों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस बार संक्रमण के लिए ओमिक्रोन के नए वेरिएंट JN1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह लगे कि ये नए वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं. हालांकि, उनका मानना है कि यह लहर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर अपना असर दिखा सकती है. गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के कोविड संक्रमित होने से मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है. चीन और थाईलैंड में भी कोविड को लेकर सरकार अलर्ट पर हैं.

चीन में बीमारियों की जांच करवाने जा रहे मरीजों में कोरोना वायरस पाए जाने के मामले दोगुने हो गए हैं. लोगों को बूस्टर शॉट लेने की सलाह दी गई है. चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड की लहर जल्द ही तेज हो सकती है. वहीं, थाइलैंड में दो अलग-अलग इलाकों मे तेजी से कोविड केस बढ़ने का मामले आए हैं. ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है. जिसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था. दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया. इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN1 पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है. यह दुनिया के कई हिस्सों में सबसे आम वेरिएंट बना हुआ है

