ABC News: होली में गंगा में नहाने के दौरान हुए हादसों के बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं. ऐसा ही एक मामला कैंट थानाक्षेत्र के मैस्कर घाट से सामने आया, जहां पर गंगा मेला के दिन छह दोस्त नहाने पहुंच गए.

बताया जा रहा है कि गंगा नहाने के दौरान दो दोस्त गहराई में जाने से डूब गए. जो दोस्त डूबे, वह पटकापुर निवासी सत्यम दीक्षित और बिरहाना रोड निवासी अभिनव पाठक बताए जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार, दोनों प्राइवेट कंपनी ने काम करते थे. जैसे ही इस बात की सूचना परिवार को मिली तो कोहराम मच गया. घटना गुरूवार देर शाम की बताई जा रही है.

सूचना मिलने पर कैंट पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई. शुक्रवार दोपहर में इसमें से अभिनव पाठक का शव कोयला घाट के पास से बरामद हो गया, जबकि नाविक और गोताखोर सत्यम दीक्षित की तलाश कर रहे हैं.

