ABC News: बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही में सोमवार को ब्वॉयफ्रेंड के घर में लड़की की लाश मिली है. आरोप है कि ब्वॉयफ्रेंड ने घर पर बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या की है. लोगों के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. युवक ने चाकू से गला रेतकर अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया. युवती नाबालिग थी और इंटर की परीक्षा दे रही थी.

हत्या की जानकारी मिलते ही बर्रा पुलिस के साथ डीसीपी साउथ आदि मौके पर पहुंचे. डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नौबस्ता के रहने वाले शिव पूजन शुक्ल की बेटी अपनी सहेली दीक्षा के साथ कर्रही बाजार में आयी थी. यहीं पर उसे शिवम वर्मा मौके पर मिला, जिसके बाद दीक्षा अपने घर वापस लौट गई और मृतका शिवम वर्मा के साथ उसके घर चली आयी. बताया जा रहा है कि यहां पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है.
डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी ने ही दीक्षा को फोन कर हत्या की घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दीक्षा ने मृतका के पिता को बताया. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है, उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्याकांड की सही कहानी सामने आ सकेगी. आरोपी शिवम वर्मा मूलत: फतेहपुर का रहने वाला है

