ABC News: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. युजवेंद्र जल्द ही कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक लेने वाले हैं. खुद धनश्री की वकील ने बताया था कि फिलहाल इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. अब तलाक से पहले ही युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.

यह दोनों भारत वर्सेज न्यूजीलैंड चैंपियन्स ट्रॉफी के फिनाले मैच के दौरान स्पॉट हुए, इस दौरान यह दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे. अब युजवेंद्र और आरजे महवश की तस्वीरें वायरल होने के बाद धनश्री वर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह आसानी से टूटने वाली नहीं हैं.

धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा है, ‘उसके अंदर भगवान है और वह गिरेगी नहीं.’ धनश्री ने आगे लिखा, ‘ये उन सभी औरतों के लिए, जो निडर हैं, सच्ची हैं, मजबूत हैं और बहुत धैर्यवान हैं. वह अपनों के लिए सबकुछ कर रही हैं. आइए हम सब उनके लिए जश्न मनाए. हमारे लिए चीजें जल्द बेहतर होंगी.’ धनश्री वर्मा के इस पोस्ट के बाद ट्रोल्स का कहना है कि वह युजवेंद्र चहल और आरजे महवश से जल भुन गई हैं.

पेशे से रेडियो जॉकी हैं महवश
आरेज महवश दिल्ली की एक रेडियो जॉकी है. रेडियो जॉकी के अलावा सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर भी हैं. वह अपनी शानदार आवाज और मनोरंजक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनका अच्छा-खासा फॉलोविंग है, और उनके इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. कथित रूप से महवश को बिग बॉस और नेटफ्लिक्स के एक सीरीज में भी काम करने का ऑफर मिल चुका है.

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने कुछ समय की डेटिंग के बाद साल 2020 में शादी रचाई थी. दोनों की यह शादी बेहद ही धूमधाम से हुई थी, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई और उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.

धनश्री और युजवेंद्र चहल पिछले 1 साल से अलग-अलग भी रह रहे थे, हालांकि अब उन्होंने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला ले लिया है. धनश्री की वकील ने बताया कि कंपेटिबिलिटी की कमी के कारण दोनों ने यह फैसला लिया है

