ABC News: राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा की तरफ से बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बर्रा दो स्थित आरएस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 12 तक के बच्चों को शामिल किया गया.

तीन वर्गों में विभाजित प्रतियोगिता में 154 बच्चे शामिल हुए. इस दौरान बच्चों ने अपनी कलात्मकता के भी यहां पर दर्शन कराए. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित, आव्या निगम दूसरे और रूद्रांशी शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं. विजयी बच्चों को एसडीएम सदर ऋतुप्रिया ने पुरस्कृत किया. संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश द्विवेदी ने बच्चों की शिक्षा के विषय पर जानकारी दी. उन्होंने यहां पर बताया कि कैसे बच्चों को किताबों के नजदीक लाया जा सकता है और उन्हें मोबाइल से दूर किया जा सकता है. इस दौरान यहां पर स्कूल प्रबंधक वीके शुक्ला, व्यापारी नेता शैल शुक्ला, समाज सेवी डॉ. यूएस सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे.

