ABC News: ग्रीनपार्क में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में जेके कैंट स्पार्ट्ंस ने सीसामऊ सुपर किंग्स को धूल चटा दी. सीसामऊ सुपर किंग्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जेके कैंट स्पार्ट्ंस को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सीसामऊ की जीत के नायक ध्रुव प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने चार विकेट झटके.

सीसामऊ सुपर किंग्स की तरफ से दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके कैंट स्पार्ट्ंस की टीम की शुरूआत ही खराब रही और ओपनर बल्लेबाज भव्य तिवारी शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. जेके कैंट स्पार्ट्ंस की तरफ से अल्मास शौकत 35, यशोवर्धन सिंह 33 और बृजेंद्र 23 ने संघर्ष किया लेकिन उसे फिनिशिंग प्वाइंट तक नहीं ले जा सके. ध्रुव प्रताप सिंह के चार विकेट के अलावा अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले किशन कुमार ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट झटके. इसके अलावा सत्यम और अंकुर ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीसामऊ सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए.

सीसामऊ सुपर किंग्स की तरफ से ओपनर बल्लेबाज आदर्श सिंह (66) टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा युवराज पांडेय ने (45) और सत्यम पांडेय ने (29) रनों की पारी खेली. इसके अलावा सीसामऊ सुपर किंग्स का कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका. तीन बल्लेबाज तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. जेके कैंट स्पार्ट्ंस की तरफ से अभिषेक तोमर ने तीन, रिषभ राजपूत ने दो और निशांत गौड़, यशोवर्धन सिंह व विकास यादव ने एक-एक विकेट लिया.आदर्श सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एसएसके के कप्तान आदर्श सिंह ऑरेंज कैप के भी हकदार बने

