ABC News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस हो चुका है और कीवियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. भारत वनडे में लगातार 15वां टॉस हारा है जबकि रोहित शर्मा लगातार 12वां टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
हिटमैन का नाम वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में दर्ज हो चुका है. उन्होंने लगातार 12 मैचों में टॉस गंवाकर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है. महान बल्लेबाज के नाम भी इस प्रारूप में लगातार 12 मैचों में टॉस हारने का रिकॉर्ड दर्ज है. अब भारतीय दिग्गज ने उनकी बराबरी कर ली है.
वनडे में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान
12 रोहित शर्मा (नवंबर 2023 – मार्च 2025)*
12 ब्रायन लारा (अक्टूबर 1998 – मई 1999)
11 पीटर बोरेन (मार्च 2011 – अगस्त 2013)
वनडे में भारत द्वारा लगातार 15 बार टॉस हारने वाले कप्तान रोहित शर्मा हैं.
लगातार 15वां टॉस हारा भारत
टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है. इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस गंवा चुकी है.

