ABC News: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान फिल्म सिकंदर के जरिए कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म सिकंदर का टीजर फैंस के साथ शेयर किया था जिसमें सलमान खान ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आए थे. इसी बीच फिल्म सिकंदर के मेकर्स ने सलमान खान के फैंस को एक और शानदार तोहफा दे डाला है.
#ZohraJabeen out nowhttps://t.co/hoMBsR5ObF
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 4, 2025
#SajidNadiadwala’s #Sikandar
Directed by @ARMurugadoss
@iamRashmika @DOP_Tirru @ipritamofficial @TheFarahKhan @SameerAnjaan #DanishSabri @AzizNakash @DevNegiLive @mellowdofficial @NGEMovies @ZeeMusicCompany @PenMovies… pic.twitter.com/yUdcoPdP7D
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म सिकंदर के पहले गाने जोहरा जबीं का टीजर रिलीज कर दिया है. जोहरा जबीं के टीजर में सलमान खान, रश्मिका मंदाना के इशारों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. गाने में रश्मिका मंदाना काले रंग की साड़ी में काला जादू करती नजर आ रही हैं.वहीं सलमान खान भी ब्लैक पठानी सूट में बवाल लग रहे हैं. इस गाने में पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना को इस तरह से रोमांस करत हुए देखा गया है. यही वजह है जो कुछ समय में ही सलमान खान और रश्मिका मंदाना के गाने ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया. लोग सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं. लोगों को पूरा यकीन है कि इस ईद के मौके पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म बवाल मचा देगी.गाने में सलमान खान का लुक कमाल लग रहा है. वहीं रश्मिका मंदाना भी बला की खूबसूरत लग रही हैं. अब फैंस सलमान खान और रश्मिका मंदाना के इस गाने के रिलीज होने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि सालों बाद सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड के गाने ए मेरी जोहरा जबीं की याद दिला दी है. ऐसे में फैंस को सलमान खान और रश्मिका मंदाना के इस गाने से काफी उम्मीदें हैं. बता दें सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है.

