ABC News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग में सोमवार को दूसरा मुकाबला आरएलएल गंगा बिठूर और मयूर मिेरेकल्स कल्याणपुर के बीच खेला गया. एक दिन पहले सुपर ओवर में जीत हासिल करने वाली आरएलएल गंगा बिठूर की टीम अगले ही दिन मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर से अपना दूसरा मैच 25 रन से हार गई. मयूर मिरेकल्स की तरफ से सौरभ यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट दर्ज किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएलएल गंगा बिठूर की टीम ने एक दिन पहले की तरह दूसरे मैच में भी शुरूआती विकेट जल्द गंवा दिए. पारी के दूसरे ओवर में सौरभ यादव की गेंद राहुल सिंह (4) कैच आउट हो गए. अगली ही गेंद पर मो. शारिम ने अमन यादव (3) को एलबीडब्ल्यू कर दिया. इसके बाद तीसरे ओवर में एक बार फिर से सागर शर्मा बिना खाता खोले सौरभ यादव की गेंद पर होकर पवेलियन लौट गए. आरएलएल गंगा बिठूर की तरफ से कप्तान प्रशांत अवस्थी और विराट जायसवाल ही ऐसे रहे, जो दहाई संख्या तक पहुंच पाए. प्रशांत अवस्थी ने 28 और विराट जायसवाल ने 47 रनों की पारी खेली. मयूर मिरेकल्स की तरफ से कप्तान मो. शारिम और दिव्य प्रकाश ने दो दो विकेट लिए. इससे पहले टॉस जीतकर आरएलएल गंगा बिठूर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 145 रन बनाए. हालांकि, मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और मैच के तीसरे ओवर में प्रियांशु पांडेय (12) के रूप में पहला विकेट गिरा. इसके बाद पारी के छठवे ओवर में समन्वय दीक्षित 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर की पारी को सुमित सिंह राठौर ने संभाला. सुमित ने 37 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर का तीसरा विकेट धनंजय यादव (27) के रूप में गिरा. पारी के 19वें ओवर में सुमित सिंह राठौर 59 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए. इसी ओवर में मयूर मिरेकल्स के कप्तान मो. शारिम 24 रन बनाकर बोल्ड हो गए. तीन गेंद बाद अमित पचार 2 रन बनाकर रन आउट हो गए. दिव्यांशु यादव 1 और सौरभ यादव 2 रन बनाकर नाबाद रहे

