ABC News: 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद सिखों ने इसका स्वागत किया है. इसको लेकर सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में संत नगर चौराहे पर राहगीरों के बीच मिठाई वितरण किया गया.

यहां पर सिखों ने एक पोस्टर भी लगाया, जिसमें सज्जन कुमार को जेल की सींखचों के पीछे दिखाया गया. सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि सिख विरोधी दंगों में 41 साल बाद यह फैसला आया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के एसआईटी गठित करने की वजह से ऐसा मौका आया है.

एसआईटी गठित होने के बाद ही सिखों को न्याय मिला. कहा कि कानपुर में भी सिख विरोधी दंगों के मामले में जेल गए हैं. इसके अलावा जो लोग बच गए हैं. उन्हें उम्मीद है कि वह लोग भी जल्दी जेल जाएंगे. इस दौरान यहां पर संगठन जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह नामी, रिंपी बिंद्रा, डॉ. हेमंत मोहन समेत अन्य लोग रहे.

