ABC News: 23 फरवरी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटा दी. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी इस मैच में अपना जलवा बिखेर रहे थे. इसी मैच के दौरान स्टैडियम में मौजूद हार्दिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी दिखीं, जिनकी फोटोज और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आइये आज जानते हैं कि हार्दिक ये रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं कौन? और क्या करती हैं?

हार्दिक पंड्या का उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से पहले ही तलाक हो चुका है और वो इस समय सिंगल हैं. लेकिन इस लड़की से इनका नाम कई दिनों से जुड़ता आ रहा है. हम जिनकी बात कर रहे हैं वो एक्ट्रेस और सिंगर जैसमीन वालिया हैं, जो पिछले कुछ वक्त से हार्दिक पांड्या के साथ नाम जुड़ने को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अक्सर जैसमीन वालिया को लेकर लोग ये दावा करते हैं कि पत्नी से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या जैसमीन को डेट कर रहे हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

आपको बता दें कि जैसमीन वालिया पेशे से एक एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में नजर आ चुकी हैं. जैस्मीन वालिया एक ब्रिटिश गायिका TV पर्सनालिटी भी हैं. इन्होंने अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी में गाने जारी किए हैं. 2017 में, जैक नाइट के साथ उनका म्यूजिक ” बॉम डिग्गी ” बीबीसी एशियन नेटवर्क के Official Asian Music Chart पर नंबर एक पर पहुंच गया था. IMDB की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैसमीन ने 2001 में आई फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में भी काम किया था. इस फिल्म में जैसमीन जादुई स्कूल हॉगवर्ड्स में नजर आई थीं.

इसके बाद कैसुअलिटी नाम की सीरीज में भी जैसमीन ने को देखा गया था. जैसमीन ने कई म्यूजिक वीडियो भी शूट किए हैं. नजर आने लगी हैं. एक्ट्रेस होने के साथ ही वो एक कमाल सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं. आपको बता दें कि जैस्मीन वालिया का जन्म इंग्लैंड के एसेक्स में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था. इनका एक भाई है जिसका नाम डैनी वालिया है.

