ABC News: महाशिवरात्रि को लेकर हर तरफ तेजी से तैयारियां चल रही हैं. इसी कड़ी में केसा कॉलोनी नवाबगंज स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में होने वाले समारोह को लेकर सभी की नजरें लगी हुई हैं. इस बार यहां पर भक्तों को रामेश्वरम धाम के दर्शन कराए जाएंगे.
इसके लिए पिछले 40 दिनों से यहां पर तैयारियां चल रही हैं. यहां पर रामेश्वरम धाम का स्वरूप तैयार करने के लिए 22 कारीगर लगे हुए हैं. मंदिर समिति के पदाधिकारी मनीष रस्तोगी का कहना है कि यहां पर शिवरात्रि और सावन के पहले सोमवार को धर्मस्थलों की आकृति बनाकर उनके दर्शन भक्तों को कराए जाते हैं. इसी को लेकर इस बार रामेश्वरम धाम के स्वरूप का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिस तरह से वहां पर 22 कूप बने हुए हैं, उसी तरह से यहां पर 22 कूप तैयार किए जाएंगे और उसमें रामेश्वरम से लाया गया जल डाला जाएगा. शिवरात्रि पर यहां पर दर्शन करने के लिए जो भक्त आएंगे, उनके ऊपर इस जल को छिड़काव किया जाएगा, जिससे भक्तों को भी रामेश्वरम का एहसास हो सके.

