ABC News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. महाकुंभ के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह डबल इंजन नहीं डबल ब्लंडर की सरकार है, जोकि इतनी भीड़ का पहले से अंदाजा नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने पूरे आयोजन में 100 करोड़ लोगों के इंतजाम का दावा किया था, तो अब तक जो 60 करोड़ लोग पहुंचे, उनके लिए क्यों सही से व्यवस्था नहीं हो पायी. हर तरफ व्यवस्था फेल नजर आ रही है.

सपा मुखिया ने कहा कि 144 बाद महाकुंभ की बात को भाजपा वालों ने अपने हिसाब से परिभाषित कर लिया. बीजेपी के जितने भी आयोजन होते हैं, उसमें वह ज्यादा से ज्यादा पॉलीटिकल माइलेज लेना चाहते हैं, महाकुंभ में भी यही किया गया. यहां पर भी सिर्फ अपनी इमेज चमकाने का काम किया गया. इसका परिणाम यह है कि इतनी बड़ी घटनाएं हो रही हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई इन्हें सुझाव दे या फिर विरोध करे, तो पुलिस को आगे कर एफआईआर दर्ज करा दी जाती है. ऐसे मेें जरूरी है कि सरकार महाकुंभ का समय बढ़ा दें क्योंकि अभी भी बहुत सारे लोग स्नान नहीं कर पाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग मनमानी पर उतारू है और मनमानी की वजह से व्यवस्थाएं खराब हुई हैं. सपा सरकार में हुए कुंभ के आयोजन को लेकर तब भी उन्होंने डुबकी लगाई थी. लेकिन इस बार हमें भाजपा से यह बात सीखने को मिली कि कपड़े पहनकर भी नहाया जा सकता है. बोले कि महाकुंभ में वीआईपी के लिए बेहतर व्यवस्थ है लेकिन आम आदमी सिर्फ पैदल चल रहा है. भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने यह लोग फोर्स की वर्दी पहनकर काम करते है. आने वाले समय में बीजेपी क लोग थाने में वर्दी पहनकर बैठ जाएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में बीजेपी की चार सौ बीसी नहीं चलेगी.

