ABC News: हरिद्वार के शिवालिक नगर बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा के प्रचार में निकाले गए रोड शो के दौरान घायल हुई महिला कार्यकर्ता का हाल खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जाना है.
आपको बता दें कि जिस रोड शो में महिला कार्यकर्ता घायल हुई थी, उसमें खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे. इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल महिला कार्यकर्ता से फोन पर बात की.
सीएम धामी ने घायल महिला का हालचाल जानते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बताया जा रह है कि महिला कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना जैसे ही भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को मिली तो वह खुद हॉस्पिटल गए और महिला का हाल जाना.

