ABC News: धमकी प्रकरण में भाजपा नेता धीरज चड्ढा की गिरफ्तारी के बाद सपा विधायक नसीम सोलंकी, मो. हसन रूमी, नगर अध्यक्ष फजल महमूद आदि पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मुलाकात करने पहुंचे.
यहां पर विधायकों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया. विधायक मो. हसन रूमी ने जो ज्ञापन दिया, उसमें आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ धाराएं हल्की होने और कुछ धाराएं बढ़ाने की मांग की, जिस पर उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने जांच कर एक्शन लेने की बात कही है.
ज्ञापन देने के बाद लौटी सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब पहली बार उसने फोन किया था, तो उन्होंने मामूली बात समझकर टाल दिया था लेकिन इस बाद उसने काफी कुछ उल्टा सीधा कहा. यहां तक कि अखिलेश यादव पर भी अनर्गल टिप्पणी की.
पुलिस कमिश्नर से सपा विधायक ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई कि आरेापी जेल से छूटने के बाद उनके ऊपर या परिवार पर हमला कर सकता है.उन्होंने कहा कि जब उनक साथ ऐसा हो रहा है तो आम महिलाओं के साथ क्या होगा.

