ABC News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है. कानपुर में चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यहां पर गुमटी गुरूद्वारे में माथा टेका.
इस दौरान बात जब संघ प्रमुख मोहन भागवत के मंदिर मस्जिद से जुड़े बयान की आई और उनसे पूछा गया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनका समर्थन किया है. इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संघ प्रमुख का हर बयान आदेश होता है. उन्होंने कहा कि बात बात पर संघ को निशाने पर लेने वाले अखिलेश यादव को अगर सर संघ चालक का बयान अच्छा लग रहा है, तो वह जल्द ही संघ की शाखा भी ज्वाइन कर लें.
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें विरासत में सियासत मिली है. संसद में जो हुआ, वह राहुल गांधी का घमंड है. संघर्ष से सियासत करने वालों की ऐसे लोग अहमियत नहीं समझते.

