ABC News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक देश एक चुनाव को लेकर विरोध जताया है. कानपुर आए सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी इसका विरोध करती हैं, क्योेंकि अगर कोई सरकार अगर अल्पमत में आ गई तो क्या चुनाव नहीं कराया जाएगा.

इसके अलावा कई अन्य बाधाएं भी आएंगी. उन्होंने कहा कि इसे लागू करने के पहले सारे पहलुओं के बारे में सोच समझ लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार अगर चाह लें तो विकास कार्य कभी प्रभावित नहीं हो सकते. भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सब उसकी चाल है, उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं कभी नहीं होता, जोकि इस उपचुनाव में देखा गया. पुलिस और प्रशासन का उपयोग कर बीजेपी ने मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया गया, जबकि चुनाव आयोग हमेशा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में लगा रहता है. लेकिन कानपुर में जनता ने नसीम सोलंकी को जिता दिया. इंडी गठबंधन में राहुल गांधी को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि राहुल अपनी पार्टी के नेता है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि गठबंधन चलता रहेगा, बीजेपी इसे कमजोर करने का षणयंत्र कर रही है. शिवपाल ने कहा कि बीजेपी समाजवादियों औरपीडीए से डरी हुई है.
