ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र के कठुई गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड किनारे एक कुएं में बुजुर्ग किसान का शव पड़ा हुआ मिला. बुजुर्ग का खून से लथपथ शव कुएं में मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने बुजुर्ग किसान की ईंट पत्थर से सिर कूचकर हत्या का आरोप लगाया है.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) December 3, 2024
⏺️अधेड़ किसान की पत्थर से कूंचकर हत्या
⏺️आरोपियों ने शव को कुंए में फेंक हुए फरार
⏺️सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
⏺️बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत कठुई गांव का मामला @kanpurpolice @Uppolice #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/hlRySLTe47
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद मौत की सही वजह पता लगेगी. बताया जा रहा है कि कठुई गांव निवासी किसान सरोज कुमार कुशवाहा अपने बटाईदार को छोड़ने उसके घर गए थे. परिजनों का कहना है कि उसके बाद से सरोज कुमार वापस घर नहीं लौटे, रात भर कई जगह पर उनकी खोजबीन कराई गई. सुबह ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि उनका शव गांव के बाहर कुएं में पड़ा हुआ है. इस पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सिर पर भारी पत्थर से वार कर मर्डर किया गया है. इसके बाद परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर थाना पुलिस के साथ एडीसीपी साउथ, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचे. डॉग स्क्वॉयड काफी देर तक गांव के आसपास घूमता रहा. एडीसीपी साउथ महेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

