ABC News: सीसामऊ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कानपुर के जीआईसी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इनका बुलडोजर सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया है और वह हमेशा के लिए गैराज में खड़ा हो गया है, वहीं सीएम योगी के बंटोगे तो कटोेगे के नारे को इतिहास का सबसे खराब नारा भी बताया. इस दौरान प्रयागराज में आंदोलन कर रहे छात्रों, डीएपी के लिए परेशान किसान, चुनाव तारीख टालने, एनकाउंटर, महंगाई समेत सभी विषयों पर हमला बोला. पहली बार अखिलेश ने पुलिस प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि इरफान की जेल इसलिए बदल दी गई, क्योंकि वह कानपुर जेल में उनसे मिलने आए थे. जिन्होंने यह फैसला लिया है, जब सरकार बदलेगी तो फैसले वैसे ही लिए जाएंगे. अखिलेश ने कहा कि इस बार अफसरों के अन्याय को नहीं भूलेंगे.

जाने अखिलेश यादव के भाषण की मुख्य बातें
– ये चुनाव विशेष परिस्थितयों का चुनाव है
– सीसामऊ में जबरदस्ती चुनाव कराया जा रहा
– बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अखिलेश ने किया जिक्र
– बीजेपी वालों ने पहले अयोध्या का चुनाव टाल दिया
– कानपुर वाले 13 का हिसाब 20 को लेंगे
– पीडीए के नारे से बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा
– प्रयागराज में नौजवान धरने पर बैठा हुआ है
– वन नेशन वन इलेक्शन का नारा देती है सरकार
– परीक्षा में न जाने कौन सा बदलाव चाहते हैं
– योगी सरकार अनुपयोगी, आयोग अयोग्य बनकर खड़ा
– सात साल में न जाने कितनी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए
– सबसे ज्यादा महंगाई आज के समय है
– महंगाई की वजह से हमारे त्योहार फीके पड़ गए
– महंगाई की वजह से लोग त्योहार पर दुखी दिखे
– भाजपा के लोग मुनाफा कमाकर मंहगाई बढ़ा रहे
– किसानों के साथ धोखा कर रही है भाजपा
– पहले बोरी में चोरी, अब डीएपी की पूरी बोरी चोरी
– डीएपी को भी वह पीडीए समझ रहे हैं
– दंगे के दोषी भी भाजपा के लोग हैं
– बुनियादी सवालों को छिपाने के लिए ऐसी घटनाएं कराते हैं
– इस बार पीडीए की आवाज निगेटिव पॉलीटिक्स को हराएगी
– भाजपा बचाने वाली नहीं फंसाने वाली पार्टी
– ये नकारात्मक लोगों की सरकार है
– एक एनकाउंटर को बैलेंस करने के लिए दूसरा एनकाउंटर
– मेरे मिलने की वजह से इरफान की जेल बदली
– जिन्होंने यह फैसला लिया, उनसे होगा वैया व्यवहार
– सरकार बदलने पर वैसे ही फैसले लिए जाएंगे
– इस बार अफसरों का अन्याय नहीं भूलेंगे
– जैसा आज आपका व्यवहार, सरकार बदलने पर होगा वैसा व्यवहार
– यूपी में पुलिस-पुलिस को पकड़ रही है
– दिल्ली वाला इंजन लखनऊ वाले इंजन को टक्कर मार रहे
– बंटोगे तो कटोगे नारा इतिहास का सबसे खराब नारा
– अंग्रेजों के डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी से दिया नारा
– बीजेपी वालों की जुबान नकारात्मक, डर की राजनीति कर रहे
– अभी संविधान बचाने की थोड़ी लड़ाई जीती
– दिल्ली और लखनऊ की सरकारें हटने पर पूरी लड़ाई जीतेंगे
– एक भी आंसू सरकार को गिरा सकता है
– इरफान और उनका परिवार न डरा, न झुका
– कानपुर में मेट्रो का शिलान्यास हम लोगों ने किया
– नवीन मार्केट के आगे पार्किंग भी सरकार नहीं बना पायी
– कानपुर में टेनरी के काम का को रूकने नहीं देंगे
– समाजवादी सरकार में प्रतिनिधिमंडल इटली भेजा गया था
– हजारों करोड़ खर्च कर टेनरी का काम बंद नहीं होने देंगे
– अगली सरकार बनने पर दिल्ली से लाल इमली ली जाएगी
– कानपुर को बड़ा शहर बनाने का काम करेंगे
– गंगा एक्सप्रेस वे से कानपुर को जोड़ने का काम करेंगे
– ट्रांस गंगा सिटी को बनाएंगे, मेट्रो को उन्नाव तक ले जाएंगे
– अखिलेश यादव ने एकता हत्याकांड का भी किया जिक्र

