ABC News: कानपुर में नामांतरण शुल्क और बढ़े हाउस टैक्स को लेकर चल रहे पूर्व पार्षद फोरम के आंदोलन में व्यापारियों को जोड़ने का क्रम जारी है. इसी कड़ी में पूर्व पार्षदों ने कलक्टरगंज पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और आंदोलन के लिए समर्थन मांगा. व्यापारियों ने पूर्व पार्षदों को आश्वस्त किया है कि शहर की जनता की इस लड़ाई में वह आंदोलन के साथ खड़े हैं.

पूर्व पार्षद फोरम में संयोजक मदन लाल भाटिया की अगुवाई में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर समर्थन मांगा. आंदोलन को समर्थन देते हुए व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि गलत तरीके से बढ़ा हुए हाउस टैक्स को वह लोग मंजूर नहीं करेंगे. इससे व्यापारी से लेकर उद्यमी तक सभी प्रभावित होंगे. बढ़े हुए हाउस टैक्स और नामांतरण शुल्क के खिलाफ एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ी जाएगी. व्यापारियों ने इन दोनों मुद्दों पर जल्द ही बड़े आंदोलन की भी बात कही. पूर्व पार्षद फोरम के संयोजक मदन लाल भाटिया ने बताया कि कानपुर नगर निगम द्वारा विगत वर्षों से अनियमित रूप से असंवैधानिक तरीके से भवनों का नामांतरण शुल्क एक प्रतिशत कर दिया है. पूरे प्रदेश में इस तरह का शुल्क लिए जाने की व्यवस्था नहीं है.
यही नहीं, जीआईएस सर्वे के नाम पर कानपुर की जनता पर मनमाना टैक्स थोप दिया गया है. हाउस टैक्स के मामले सही करने, बिल पर 10 प्रतिशत की छूट देने की भी मांग की गई. इस दौरान अशोक केसरवानी, संजीव मिश्रा, योगेश वर्मा, अमीन बाबा आदि मौजूद र

