ABC News: कानपुर के बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पैर फिसलने की वजह से गार्ड तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गया था.

घटना मॉल के गेट नंबर छह के सामने की बताई जा रही है. मृतक गार्ड की शिनाख्त बृजभान यादव के रूप में हुई है. उसके साथी गार्डों ने बताया कि बृजभान का पत्नी से विवाद चल रहा था, जिससे चलते वह मानसिक तनाव में था.

घटना के बाद पूरे मॉल परिसर में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस गार्ड को उर्सला अस्पताल लेकर पहुंची. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

