ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और सुपरस्टार अजय देवगन के भांजे अमन देवगन एक साथ बॉलीवुड में इंट्री लेने जा रहे हैं. उनकी पहली फिल्म का टाइटल अनाउंस हो गया है. आपको बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार चर्चांएं तेज चल रही थीं.
Kahaani yaari ki. Kahaani wafadaari ki. Kahaani #Azaad ki! ????#AzaadTeaser is premiering exclusively in cinemas this Diwali.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 30, 2024
A big screen adventure coming in Cinemas January 2025!@Abhishekapoor @RonnieScrewvala @pragyakapoor_ #AamanDevgn @RashaThadani @DianaPenty @RSVPMovies… pic.twitter.com/DotFqlc95q
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म का टाइटल पोस्टर शेयर किया है. फिल्म का नाम ‘आजाद’ है और खास बात ये है कि अजय देवगन भी इसमें खास रोल निभाने वाले हैं. ‘आजाद’ एक एडवेंचर फिल्म है जिसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. अभिषेक कपूर काई पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर. वहीं रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ‘आजाद’ के प्रोड्यूसर हैं.

राशा थडानी और अमन देवगन स्टारर फिल्म ‘आजाद’ की पहला टीजर दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्मों ‘ सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के साथ सिनेमाघरों में देखा जाएगा. इसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने दी है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि अभी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है. अजय देवगन ने ‘आजाद’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- ‘कहानी यारी की. कहानी वफादारी की. कहानी ‘आजाद’ की! ‘आजाद’ टीजर का प्रीमियर इस दिवाली खास तौर पर सिनेमाघरों में हो रहा है. जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में बड़े स्क्रीन का रोमांच आ रहा है!’

