ABC News: चुनाव आयोग ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. सीसामऊ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.

कलेक्ट्रेट में सीसामऊ विधानसभा के लिए होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. गौरतलब कि सीसामऊ में विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना 18 नवंबर को शुरू होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे. 25 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 30 को नाम वापसी होगी. गौरतलब हो कि सीसामऊ विधानसभा में सपा, बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. सपा ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी पर दांव खेला है, जबकि भाजपा के प्रत्याशी का ऐलान होना अभी बाकी है. इन सबके बीच कांग्रेस भी फिलहाल असमंजस में देखी जा रही है, कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन न होने की सूरत में सीसामऊ में पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा.

