ABC News: काकादेव कोचिंग मंडी में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ एक शिक्षक की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब काकादेव कोचिंग मंडी के एक शिक्षक आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले में देर रात एफआईआर दर्ज करायी थी.

कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्वत का कहना था कि दो दिन पहले उन्हें दफ्तर के बाद एक बंद लिफाफा मिला था, लिफाफे को जब खोलकर देखा तो उसमें एक पेन ड्राइव थी. जब पेन ड्राइव को लैपटॉप पर लाकर वीडियो देखा गया, तो उसमें उनके यहां के बायोलॉजी के टीचर साहिल सिद्दकी दिखाई दिया. वीडियो में साहिल सिद्दकी और वहां पढ़ने वाले एक छात्रा करीब 10 मिनट तक बाथरूम में बंद रहे. इसके बाद जब दोनों बाहर आते हैं तो आरोपी टीचर साहिल छात्रा को गले लगाकर अश्लील हरकत करता है. इसके बाद उन्होंने घटना को लेकर साहिल से विरोध जताया. साहिल पर उन्होेंने और भी आरोप लगाए. छात्रा के साथ अश्लील वीडियो सामने आने के बाद काकादेव पुलिस भी एक्शन में आयी और आरोपी शिक्षक साहिल सिद्दकी को गिरफ्तार कर लिया. एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.

