ABC News: कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के एमा गांव से लापता दो बच्चों के शव तालाब में उतराते हुए मिले हैं. गुरुवार को यहां पर जब गांव के कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे, तभी उन्होंने दोनों बच्चों के शव तालाब में उतराते हुए देखे.

परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे एक दिन पहले शाम को साईकिल चलाने के लिए निकले थे. रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिजनों ने दोनों बच्चों की गुमशुदगी भी दर्ज करायी थी. इस बीच बकरियां चराने के साथ गांव के दोनों युवकों को तालाब में दोनों बच्चों के शव दिखाई दिए, तो गांव में इसकी सूचना दी गई. थोड़ी ही देर में मौके पर भारी भीड़ हो गई.

पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तालाब से दोनों बच्चों के शव निकाले. दोनों बच्चों के शव देखते हुए परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बच्चों की हत्या की भी आशंका व्यक्त की है.बिल्हौर पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है.

