ABC News: नौबस्ता में रहने वाले चार नाबालिग दोस्तों को संडे की मस्ती भारी पड़ गई. बताया जा रहा है कि चारों नाबालिग दोस्त घर से घूमने के लिए निकले थे. चारों सबसे पहले गंगा बैराज गए, यहां पर वह गर्मी से परेशान हुए तो परमट आ गए. परमट में घाट किनारे गंगा स्नान के दौरान चारों आपस में पानी के साथ अठखेलियां करने लगे.

इसी दौरान घाट पर सुरक्षा के लिए लगाई गई बल्लियों को पार कर वह गंगा नहाने लगे. गंगा नहाने के दौरान दो दोस्त अचानक गहराई में जाने लगे, तो घाट के पास आ रहे नाविक ने एक नाबालिग को तो बचा लिया लेकिन दूसरा गंगा की लहरों में ओझल हो गया. डूबने वाले लड़के का नाम यश बताया जा रहा है. उधर, जैसे ही इस बात की सूचना उनके परिजनों को लगी, वहां पर कोहराम मच गया. नौबस्ता के सभी परिजन परमट पहुंचे. सूचना पाकर ग्वालटोली पुलिस ने भी डूबे हुए लड़के की गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है. डूबे हुए लड़के के दोस्तों ने बताया जब उसके दोस्त को नाव वाले ने बचाया. तो उसके थप्पड़ भी मारा और दोबारा गहरे पानी में न उतरने की सलाह भी दी.

