ABC NEWS: 22 जनवरी को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पूजा के लिए बनी स्पेशल अगरबती गुजरात के वडोदरा से अयोध्या के लिए रवाना हो गई है. 108 फीट लंबी इस विशेष अगरबत्ती को एक खास प्रकार के लंबे से ट्रक में ले जाया जा रहा है. इस अगरबत्ती का वजन करीब 3500 किलो बताया जा रहा है. विभिन्न प्रकार की सामग्री से तैयार हुई इस अगरबत्ती की लागत 5 लाख रुपये बताई जा रही है. इसे पंचगव्य और हवन सामग्री व गाय के गोबर से बनाया गया है.
Watch | Vadodara made 108 ft incense stick en route to Ayodhya in a 111 ft truckhttps://t.co/qNY318eRLs pic.twitter.com/Q3AzbuqcRY
— DeshGujarat (@DeshGujarat) January 1, 2024
इस अगरबत्ती की लागत पांच लाख से ऊपर है. इसे तैयार करने में छह महीने का समय लगा है. वड़ोदरा से अयोध्या के लिए इस अगरबत्ती को 110 फीट लंबे रथ में भेजा जाएगा. इस संबंध में विहा भरवाड़ ने बताया कि एक बार इसे जलाने पर ये डेढ़ महीने तक लगातार जलती रह सकती है.

22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसको लेकर राम नगरी में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की चरण पादुकाएं भी वहां पर रखी जाएंगी. फिलहाल, ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं. पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी.

