ABC NEWS: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन सीएम योगी ने अखिलेश यादव को सीख दी. योगी ने अखिलेश यादव को जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सका शर्म उसे आनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता विरोधी दल (अखिलेश)अपना गुस्सा कम कर लें तो अपने परिवार को जरूर एकजुट कर लेंगे. हमने कभी नहीं कहा कि सारा काम हमने किया। जो किया टीम ने किया। सबने मिल कर किया.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं। यह लोग राज्य को पीछे ढकेलना चाहते हैं. एक जाति को बढ़ावा दिया गया। यह है इनका सामाजिक न्याय है. आप राजनीतिक विश्वनीयता की बात करते हैं। 2014, 2017, 2019 व 2022 में बार-बार जनता ने हमें जिताया.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किस संसदीय परंपरा का पालन हुआ. सपा के शासन के समय स्टेट गेस्ट हाउस काण्ड की घटना सामने आई थी. लडके हैं, ग़लती कर देते हैं, ऐसी बात कौन करता था. ये लोग प्रदेश में सुरक्षा की बात करते हैं। यह लोग महिलाओं का अपमान करते हैं. सीएम ने अखिलेश यादव की तरफ़ इशारे करते हुए तंज़ कसा.
योगी ने कहा कि जब हम सरदार पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मना रहे थे, तो सपा जिन्ना को महिमा मंडित कर रही थी। मैं अकेले हूं, अकेले ही आया हूं अकेले जाऊंगा. नेता विरोधी दल अपने को बड़ा खिलाड़ी मानते हैं. इनका खेल देखिये जब यह सीएम के रूप में क्रिकेट खेले थे तो.

