ABC NEWS: कानपुर में बंद मकान में चोरों ने मौका पाकर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए. चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगला विहार फेस-2 में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. मकान मालिक अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था. जब वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था. घर की अलमारी से कीमती जेवरात और नकदी गायब थी. सीसीटीवी में मकान के गेट पर चोर गेट को पार करता हुआ दिखाई दिया है. उस आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
मंगला बिहार निवासी हिमांशु यादव अपने मामा की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें देखने पीजीआई लखनऊ गए थे लेकिन मंगलवार सुबह जब वापस आए, तो चोरों ने उनके घर से लाखों का सामान पार कर दिया था.
चोर गेट फांद कर घर के अंदर जाकर किए चोरी
हिमांशु ने बताया कि घर की अलमारी में नकदी और जेवर तकरीबन दो लाख की कीमत का सामान रखा हुआ था. जो चोरों ने लेकर फरार हो गए. सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में लग गई. घर के बाहर लगे सीसीटीवी में चोर गेट फांद कर अंदर जाते हुए और चोरी करने के बाद गेट फांद कर बाहर जाते हुए दिखाई दिया है. सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है.
चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. साथ ही इस घटना में घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में अहम फुटेज दिखाई दिए हैं.फुटेज के आधार पर भी चोर की तलाश की जा रही है.

