ABC NEWS: शुक्रवार की सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से घर जा रहे थे. रास्ते में उन्हें नींद आने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में ऋषभ पंत को चोटें आई हैं. हादसे के बाद पंत की कार में आग लग गई थी. ऋषभ पंत कार की विंडो का कांच तोड़कर बाहर निकले. पंत के निकलने के बाद कार पूरी तरह धू-धू कर जल गई.हादसे में पंत को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कांच तोड़कर कार से बाहर आए पंत
पंत क्रिकेट की पिच पर ही नहीं, जिंदगी की पिच पर भी जूझना जानते हैं कर लेते हैं. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को कई बार संकट से बार निकाला है. आज सुबह जब उन पर संकट आया तो वो फिर एक बार खुद को भी संकट से निकालने में कामयाब रहे हैं. दरअसल हादसे के बाद जब कार में आग लग गई थी. आग ज्यादा बढ़े इस पहले ही चोटिल ऋषभ पंत ने विंडो का कांच तोड़ा और खुद को बाहर निकाला.
हादसे के बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां डॉक्टरों ने बताया कि, वो खतरे से बाहर हैं. हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, हादसा सुबह के वक्त साढ़े पांच बजे हुआ था, एक्सीडेंट के बाद गाड़ी में आग लग गई थी, गाड़ी की विंडो तोड़कर ऋषभ पंत बाहर आए, क्रिकेटर को आगे के इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया है.
क्रिकेटर होने की फुर्ती आई काम
ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं. उनके एक्सरसाइज करने और क्रिकेट के मैदान पर स्टंट करने के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं. उनकी फिटनेस और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट इस मुश्किल वक्त में काम आई. हादसे के बाद वो खुद से कार का शीशा तोड़का बाहर निकले. हादसे में इतनी चोटें आईं उसके बावजूद विंडो का शीशा तोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं रहा होगा.
कैसा रहा ऋषभ पंत का कैरियर
पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2,271 रन बनाए हैं. उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-ट्वेंटी में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है. आईपीएल में ऋषभ पंत दिल्ली के कप्तान भी हैं.

