ABC NEWS: बिहार के पटना में जुम्मे की अलविदा की नमाज के बाद रोजेदारों ने ‘अतीक अहमद अमर रहें’ के नारे लगाए. यह मामला पटना स्टेशन के पास स्थित जामा मस्जिद के नजदीक का बताया जा रहा है. यहां रोजेदार अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे. इनमें अतीक अहमद के समर्थक भी थे, जिन्होंने एलान किया कि अतीक अहमद और अशरफ की शहादत हुई है. दोनों को योजना के तहत मारा गया है.
“शहीद अतीक अहमद अमर रहे, मोदी-योगी मुर्दाबाद”
पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय ने लगाए नारे
इस पर क्या कहोगे ? @NitishKumar @yadavtejashwi #Bihar #patnajunction #AmitShah #पटनाजंक्शन #AtikAhmed pic.twitter.com/mNythf39mB— Journalist Dhruvil (@YashVag48231715) April 21, 2023
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के बीड में भी बुधवार को कुछ लोगों ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के समर्थन में पोस्टर लगाया था. इस विवादित पोस्टर के बारे में जानकारी होते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था. पोस्टर में अतीक और अशरफ को शहीद बताया गया था.

