ABC NEWS: शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक बार फिर कोर्ट से झटका मिला है. दिल्ली की राउज ऐवन्यू अदालत ने उन्हें 1 जून तक फिर तिहाड़ जेल भेज दिया है. कोर्ट से निकलते समय उन्होंने दिल्ली सरकार से ट्रांसफर-पोस्टिंग अधिकार छीनने वाले अध्यादेश को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की. उन्होंने अध्यादेश को पीएम मोदी का घमंड करार दिया. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने उन्हें मीडिया से बातचीत करने से रोका और अधिकारी जल्दी से खींचकर बाहर ले गए. आम आदमी पार्टी ने इसे उनके नेता के साथ दुर्व्यवहार करार दिया और कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके नाराजगी जाहिर की और पूछा कि क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?
क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? https://t.co/izPacU6SHI
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 23, 2023

