ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनकी पड़ाव मे भारी वाहन रिपेयरिंग की दुकान में खड़े दो डंपरों में आग लग गई. डंपर में आग लगने की वजह से हड़कंप मच गया. लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे. आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी. फायरब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है , कि डंपर में तकनीकी खराबी होने के कारण आग लग गई। कोई जनहानि नहीं हुई है.
कानपुर के पनकी पड़ाव स्थित पहलवान होटल के पास गैराज में डंपर रिपेयरिंग के लिए खड़ा हुआ था. रिपेयरिंग का काम डंपर में किया जा रहा था ,कि तकनीकी खराबी के कारण उसमे आग लग गई. फायरब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया.

डंपर में थी तकनीकी खराबी
गैराज संचालक ने बताया डंपर में तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण आग लगने से एक डंपर का अगला हिस्सा जलने लगा. उसके पास दूसरे खड़े ट्रक में भी आग लग गई. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उस ट्रक की आग को बुझा दिया। जिस डंपर में आग लगी थी उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खराब हो गया है.
कोई जनहानि नहीं हुई
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि मनी कंट्रोल रूम में गैराज में डंपर में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. कोई जनहानि नहीं हुई है.

