ABC News : भारत की टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी. ये कपल अक्सर चर्चा में रहता है. वहीं, इन दिनों सानिया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे आ रही हैं कि इस कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. लोगों का यहां तक कहना है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है. इन सब अटकलों के बीच सानिया मिर्जा के एक लेटेस्ट पोस्ट ने इन सब बातों को और पुख्ता करने में भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं कि सानिया मिर्जा ने आखिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा है.
View this post on Instagram
सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं.’ सानिया मिर्जा की इस पोस्ट के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि उनकी पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है. वहीं, पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया मिर्जा को कथित तौर पर धोखा दिया है. हालांकि, इस मामले पर कपल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

वहीं, सानिया मिर्जा ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा था, ‘टूटे हुए दिल आखिर कहां जाते हैं, अल्लाह की तलाश में.’ बताते चलें कि हाल ही में इस कपल के बेटे का जन्मदिन था.
View this post on Instagram
शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे के बर्थडे की तस्वीरें शेयर की थीं. वहीं, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक भी तस्वीर शेयर नहीं की. गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी. दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी. शादी के आठ साल बाद ये कपल एक बेटे इजहान मिर्जा मलिक का पैरेंट्स बना था. एक इंटरव्यू के दौरान शोएब मलिक ने बताया था कि वह पहली बार सानिया मिर्जा से साल 2003 में मिले थे तब उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं मिला था. हालांकि, दोनों के बीच साल 2009 में फिर से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था. इसके बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने शादी कर ली थी. अब शादी के 12 साल के बाद दोनों के रिश्ते खराब होने की खबरें आ रही हैं.

